कोलकाता , अक्टूबर 19 -- पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कोलकाता के जादवपुर में दुर्गा पूजा के दौरान लगाए गए अपने अस्थायी बुकस्टॉल को हटाने की कोशिश के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है।
इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। आरोप है कि जब पुलिस ने इस अस्थायी बुकस्टॉल को हटाने की कोशिश की, तो मौके पर एक बुलडोजर भी लाया गया था। इस घटना के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसमें वामपंथी समर्थक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। माकपा के श्री सुजन चक्रवर्ती समेत अन्य नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस के पास बुकस्टॉल हटाने के लिए कोई कानूनी आदेश या लिखित नोटिस था। अब पार्टी ने जादवपुर की इस घटना को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित