पटना , अक्टूबर 06 -- बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सामाजिक सौहार्द और लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री के प्रसारण पर कड़ा रुख अपनाते हुए विवादित भोजपुरी गीत के मामले में साइबर पुलिस को विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने साइबर पुलिस के अधिकारियों को प्रसारित गीत की गहन जांच करने और संबंधित साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित