चंडीगढ़ , सितंबर 16 -- पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुरूप 'जागृत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026' से जुड़े मामलों पर अकाल तख्त द्वारा गठित समिति के साथ निरंतर समन्वय के लिए सात सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है।
सरकार के गृह मामलों एवं न्याय विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार समिति में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जसपाल सिंह, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जतिंदर सिंह औलख और कानून अधिकारी प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।
समिति अधिनियम से संबंधित मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित समिति के साथ लगातार समन्वय करेगी। साथ ही महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित