जांजगीर-चांपा , मई 15 -- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तन्नौद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,जिसकी जानकारी आज पत्रकारों को दी गई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव के कुछ लोग तन्नौद-नवागांव मुख्य मार्ग के किनारे बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का विरोध किया। इस बात को लेकर उनका गांव के ही उमाशंकर साहू से विवाद हो गया।

बताया गया है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख सत्यवान महिपाल के पिता मोहन महिपाल मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोपी ने लाठी-डंडे से मोहन महिपाल पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित