, May 14 -- चेन्नई, 14 मई (दिल्ली) आईपीएल 2026 में प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को एक और बड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन जांघ की चोट की जांच के लिए वापस इंग्लैंड लौट गए हैं।

सीएसके ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ओवर्टन कितने समय के लिए दूर रहेंगे या वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। लेकिन शेष तीन मुक़ाबलों के लिए उनके वापस लौटने पर संशय है। शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (सीएसके) के ख़िलाफ़ उन्हें अपना अगला मुक़ाबला खेलना है।

सीएसके ने बुधवार रात को सोशल मीडिया पर कहा, "जेमी ओवर्टन को दाईं जांघ में चोट लगी है और चोट से संबंधित आगे की जांच और प्रबंधन के लिए वह स्वदेश लौटेंगे।"इस सीजन में इस समय तक ओवर्टन 17.78 की औसत और 8.89 की इकॉनमी के साथ 14 विकेट लेकर सीएसके के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। सीएसके के पिछले मुक़ाबले में वह प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे थे, 11 मई को LSG के ख़िलाफ़ चेपॉक में सीएसके की पांच विकेट से जीत में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित