कीव , अक्टूबर 16 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को रूसी तेल रिफाइनरियों पर कीव के नये हमलों का बचाव करते हुुए कहा कि वह केवल यूक्रेन के हितों के लिए खड़े हैं।

गौरतलब है कि श्री जेलेंस्की का यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन पर युद्ध खत्म करने की कोशिशों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर 'न्यूज़मैक्स' से गुरुवार को बात करते हुए श्री ट्रम्प ने श्री ज़ेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तुलना में निपटने के लिए अधिक कठिन बताया और रूसी तेल सुविधाओं पर यूक्रेन के हालिया हमलों को शर्मनाक करार दिया।

श्री जेलेंस्की ने ब्रसेल्स में इयू शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को कहा, "अगर मैं इसके खिलाफ नहीं खड़ा होता... तो और कौन खड़ा होगा?" उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि डीजल समझौते और यूक्रेन के सैन्य उपग्रह संचार को प्रभावित करने वाले प्रतिबंधों के कारण बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिका और यूक्रेन के वार्ताकार जल्द ही एक और बैठक के लिए सहमत होंगे।

शिखर सम्मेलन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में 'स्काई न्यूज़' ने श्री ज़ेलेंस्की से पूछा कि क्या श्री ट्रम्प अपनी राजनीतिक समस्याओं के लिए उन्हें एक 'बलि का बकरा' बना रहे हैं। उन्होंने लगभग 15 सेकंड तक रुकने के बाद मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "यही मेरा जवाब है।" जिस पर वहां मौजूद संवाददाता हंस पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित