सतना , अगस्त 01 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के उर्दना गाँव में शनिवार को कुंए से निकली जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य को बेहोशी की हालत में कुंए से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज कुंए मे गिरी टीन की एक चादर को निकालने के प्रयास में निरेंद्र (39) की मौत हो गई। बताया गया कि कुएं से रिसी जहरीली गैस की वजह से उसकी मौत हो गईजबकि निरेंद्र को बचाने के लिये कुंए में उतरे राजू कोल को बेहोशी की हालत मे कुंए से बाहर निकाल लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित