पटना , मई 12 -- बिहार के जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के सूरजपुर पंचायत भवन के प्रांगण में जीविका की ओर से आज 'दीदी अधिकार केंद्र' का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में जीविका द्वारा 260 जीविका-दीदी अधिकार केंद्र का संचालन राज्य के सभी 38 जिलों में किया जा रहा है। इस केंद्र के स्थापना का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं अन्य सेवाओं तक उनकी पहुँच तथा लैंगिक आधारित हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान तंत्र को सशक्त बनाने के लिए किया गया है।
प्रत्येक प्रखंड में एक संकुल स्तरीय संघ को नोडल के रूप में नामित किया गया है, जो निगरानी एवं समन्वय का कार्य करता है, जबकि उस प्रखंड के अन्य संकुल स्तरीय संघ इसके संचालन इकाइयों के रूप में कार्य करते हैं।
इसी क्रम में आज जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के सूरजपुर पंचायत भवन के प्रांगण में जीविका द्वारा 'दीदी अधिकार केंद्र' का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए आवश्यक सहयोग एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित