जहानाबाद , अप्रैल 26 -- बिहार में जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गयी, जिससे छह लोग झुलसे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी धरमपुर गांव में सुबोध कुमार के घर शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इस घटना में एक बच्चा और पांच महिलाएं झुलस गयी।
सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। झुलसे सभी लोगों को सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित