भीलवाड़ा , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के जिला अस्पताल परिसर में स्थित पार्क में जहर का सेवन करने वाले एक प्रौढ़ की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राकेश कुमार जीनगर (52) घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे, लेकिन देर तक लौटकर नहीं आये। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बेटा अंकित जब महात्मा गांधी अस्पताल के पार्क पहुंचा तो वहां राकेश मिले। पूछने पर राकेश ने जहर का सेवन करने की बात बताई। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित