भीलवाड़ा , जुलाई 27 -- राजस्थान में भीलवाडा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शास्त्री नगर क्षेत्र में एक महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रदीप पारीक ने मामला दर्ज कराया कि उसकी बहन अंजना का विवाह करीब चार महीने पहले शास्त्री नगर निवासी जयेश पारीक के साथ हुआ था। रविवार रात अंजना ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित