पुणे , मई 30 -- महाराष्ट्र में पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और हडपसर के लोगों को झकझोर कर रख देने वाली जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इसके बाद पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस मामले के संबंध में कथित लापरवाही और कर्तव्य में ढिलाई बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
यह घटना सबसे पहले यहां के फुगेवाड़ी इलाके में तब सामने आई जब कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद, हडपसर से भी जहरीली शराब से जुड़ी मौतों के मामले सामने आए, जिससे मरने वालों की कुल संख्या अब तक 19 हो गई है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित