रायपुर , अक्टूबर 16 -- छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने विधायक भगत से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक भगत जल्द स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगी और जनसेवा से जुड़े कार्यों में पुनः सक्रिय होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित