जशपुर , जुलाई 25 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 18 हाथियों के दल में शामिल एक हाथी ने शुक्रवार रात साजापानी गांव के रिहायशी क्षेत्र में घुसकर उत्पात मचाया। घटना में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि घरों में रखा अनाज भी हाथी ने खा लिया। समय रहते ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वन विभाग से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथी कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर गांव में पहुंचा। रिहायशी इलाके में प्रवेश करने के बाद उसने दो मकानों की दीवारों और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया तथा घरों में रखा अनाज भी खा गया। हाथी के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित