जशपुर , जुलाई 05 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में रविवार को किराये के मकान से 21 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान भीमा पैंकरा के रूप में हुई है। वह पत्थलगांव के चिड़रापारा स्थित एक किराये के मकान में रहती थी और स्थानीय एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कार्यरत थी।
जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों से कमरे का दरवाजा बंद था। संदेह होने पर मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाया जहां युवती का शव फंदे पर लटका मिला। शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित