जशपुर , अक्टूबर 18 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दौड़का चौरा के समीप कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया है।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक गम्हरिया से गुमला की ओर जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से आ रही कार गुमला से गम्हरिया की ओर बढ़ रही थी। दौड़का चौरा के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित