रायपुर , अगस्त 31 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिला मुख्यालय में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए पांच करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे जिले में खेल अधोसंरचना के विस्तार के साथ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में विभाग ने स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित