रुद्रप्रयाग , जून 05 -- उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास में शिवम होटल के समीप शुक्रवार को नदी में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि जवाड़ी बाईपास के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित