रायपुर , सितंबर 01 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित विभागीय समिट में राज्य में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की जानकारी साझा की जाएगी।
दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विभागीय समिट का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समिट में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जल संरक्षण को लेकर लगातार काम किया जा रहा है और प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी समिट में साझा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित