चंडीगढ़ , सितंबर 23 -- राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित नौवें इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-2026 में हरियाणा ने जल संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने किया। इसमें देश-विदेश के जल विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बुधवार को हरियाणा की ओर से जल प्रबंधन की उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई। इंजीनियर-इन-चीफ एवं प्रमुख निदेशक डॉ. सतबीर सिंह कादियान ने प्रदेश में जल संरक्षण, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य की जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित