पटना , जून 18 -- पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि ग्राम पंचायतें पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की आधारभूत इकाइयाँ हैं और जल संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार, अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खेती तथा स्थानीय संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों को पंचायतों के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

दीपक प्रकाश की उपस्थिति में आज पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह तथा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

इस चर्चा के दौरान राज्य की ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाते हुए सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकास मॉडल को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित