नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 19 अक्टूबर तक 161 लोक शिकायतों का निपटारा कर 6,200 भौतिक फाइलों की समीक्षा की है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि दो से 31 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। यह अभियान प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के तत्वावधान में चलाया जा रहा है।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव अर्चना वर्मा ने 19 अक्टूबर को विभिन्न संगठनों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों पर संतोष जताते हुए लंबित मामलों का निर्धारित समय से पहले निपटारा करने के लिए उचित कदम उठाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित