भरतपुर , जून 28 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चंबल नदी से भरतपुर जाने वाली पेयजल परियोजना के जल भंडारण संयंत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित