धार , सितंबर 19 -- मध्य प्रदेश के धरमपुरी पुलिस ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाए जाने वाले बहुमूल्य पाइपों की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ओर चोरी में इस्तेमाल किया गया आयशर वाहन और एक हाइड्रा क्रेन भी जब्त कर लिया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गुरुवार को को डब्ल्यू.पी.आई.एल. कंपनी के स्टाफ सुपरवाइजर कड़वासिंह राजपूत निवासी पागाखेड़ी ने थाना धरमपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खलघाट-मनावर रोड स्थित पिपलदागढ़ी रोड के किनारे जल जीवन मिशन के तहत रश्मि मेटालिक कंपनी के डी.आई. के-9 - 250 एमएम पाइप रखे गए थे। जब उन्होंने मौके पर जाकर जांच की, तो एक सफेद रंग के आयशर वाहन क्रमांक आरजे-25-जीए-6958 में 7 पाइप लोड मिले। मिलान करने पर कुल 48 पाइप गायब पाए गए। मामले की जांच में आयशर चालक सादाब खान और हाइड्रा क्रेन चालक सुखलाल की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस टीम ने सादाब खान निवासी पुर्नवास धरमपुरी जो कि आयशर वाहन का चालक था और सुखलाल निवासी तिररानिया निवासी खरगोन, हाइड्रा क्रेन चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक सफेद आयशर वाहन और एक हाइड्रा क्रेन को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है तथा अन्य- आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक रवि वास्के, सहायक उपनिरीक्षक रेमसिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक वेस्ता सोलिया, आरक्षक लक्ष्मण जमरा और आरक्षक सोनू की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित