लंदन , जून 28 -- पूर्व नंबर एक और 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता नोवाक जोकोविच जल्द ही भारत का दौरा करेंगे।

विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए नोवाक जोकोविच ने भारतीय स्टार विराट कोहली से मिलने के सवाल पर कहा, "हम आमने-सामने तो नहीं मिले हैं, लेकिन हमने मैसेज पर बात की है। हम पिछले कुछ सालों से संपर्क में हैं, एक-दूसरे को फ़ॉलो कर रहे हैं, एक-दूसरे का सपोर्ट कर रहे हैं और एक-दूसरे के करियर की तारीफ़ करते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित