लखनऊ , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश मे लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित प्राचीन जलसाई नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 89.82 लाख रुपये की परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत 60 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में यात्री हॉल, शीट रूफिंग शेड, बैठने के प्लेटफॉर्म, स्टील रेलिंग, इंटरलॉकिंग टाइल्स, आरसीसी बेंच, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा और बागवानी कार्य कराए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर का स्वरूप आकर्षक बनेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, यह पहल लखनऊ के धार्मिक पर्यटन को नई गति देगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में शहर में 1.71 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ, जिनमें 38 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित