जलगाँव , मार्च 19 -- महाराष्ट्र के जलगांव में किसानों की एक पुरानी मांग को पूरा करते हुए केन्द्र सरकार ने केला क्लस्टर बनाए जाने को अनुमति दे दी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को यहां केला उत्पादक किसानों के साथ आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में यह घोषणा की । उन्होंने कहा, "जलगाँव में केला क्लस्टर स्वीकृत हो गया है। इस क्लस्टर का निर्माण 200 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा, जो क्षेत्र के केला उद्योग की तस्वीर बदल देगा।"श्री चौहान ने कहा कि इस क्लस्टर के माध्यम से जलगाँव के केले को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें बेहतर कृषि करने के तरीके को पूरी तरह से अपनाया जायेगा। क्लस्टर में इनपुट से लेकर उत्पादन के बीच के सभी 'अंतरों' को भरा जाएगा। इसमें फ्रूट कवर, बीमारी से बचाव के लिए बायो-कंट्रोल, मशीनीकरण और प्री-कूलिंग यूनिट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित