, Oct. 6 -- बर्लिन, 06 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) जर्मनी में कराये गये एक नये जनमत संग्रह के अनुसार, दक्षिणपंथी विपक्षी पार्टी 'अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी' (एएफडी) ने चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के सत्तारूढ़ क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन/क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीडीयू/सीएसयू) गठबंधन पर रिकॉर्ड 13 प्रतिशत अंकों की बढ़त हासिल कर ली है।

आईएनएसए संस्थान की ओर से आयोजित और समाचार पत्र 'बिल्ड' में प्रकाशित इस सर्वेक्षण के अनुसार, एएफडी की लोकप्रियता पहली बार 30.5 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर पहुंची है। वहीं दूसरी ओर, चांसलर मर्ज का सत्तारूढ़ गठबंधन 17.5 प्रतिशत पर आकर अपनी लोकप्रियता के सबसे निचले स्तर पर चला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित