भरतपुर , जून 26 -- राजस्थान में भरतपुर के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में सिंघरावली गांव के जंगल में गुरुवार देर शाम जर्जर बिजली के ख़म्बे में आये करंट की चपेट में आने से छह भैंसों की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपनी भैंसों को जंगल मे चराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में भैंसें एक खेत में लगे बिजली के जर्जर ख़म्बे के संपर्क में आ गयीं। इससे छह भैंसों की मौके पर ही मौत हो गयी।
इससे पीड़ित किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के साथ ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा किया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा देने, गांव के सभी जर्जर खंभे एवं लाइनें तुरंत ठीक करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित