मुंबई , अक्टूबर 23 -- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान का मज़ाक उड़ाया जिसमें उन्होंने उस वायरल ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराने की बात कही थी।

इस क्लिप में कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के माध्यम से मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल को 500 करोड़ रुपये का भुगतान किये जाने का दावा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित