उज्जैन , मई 15 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान सबसे पहले जय गुरुदेव आश्रम पहुंचकर श्री गुरुवर से भेंट की, उनका आशीर्वाद लिया तथा अमृत प्रवचन का श्रवण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने हरसिद्धि पाल से पवित्र शिप्रा नदी के रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से मार्ग चौड़ीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित