पटना प, अक्टूबर 8 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में लोकनायक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण भारतीय लोकतंत्र और नैतिक राजनीति के प्रखर प्रहरी थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन और 'आजाद दस्ता' के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में उल्लेखनीय योगदान दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी जयप्रकाश नारायण सत्ता से दूर रहकर सर्वोदय, ग्राम स्वराज और सामाजिक पुनर्निर्माण के कार्यों को अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ते रहे। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित