जयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में उप वन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर के अधीन वन क्षेत्रों में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर 'वॉटरहोल पद्धति' से 24 घंटे की वन्यजीव गणना शुक्रवार सायं पांच बजे से दो मई सायं पांच बजे तक लगातार की जायेगी।

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल सिंह ने बताया कि इस गणना का मुख्य उद्देश्य जयपुर वन क्षेत्र में वन्यजीवों की वर्तमान संख्या का सही आंकलन करना है, जिससे उनके संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए बेहतर एवं वैज्ञानिक योजना बनाई जा सके। इसके लिए कुल 59 जल स्रोतों एवं जगहों को चिह्नित किया गया है। इनमें नाहरगढ़ जैविक उद्यान में नौ, नाहरगढ़ अभयारण्य में 19 तथा प्रादेशिक रेंज में 31 पॉइंट शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित