मुंबई , अक्टूबर 26 -- हिंदी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' की टीम ने जयपुर में प्रशंसकों के साथ खास मुलाकात की और फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया।लव फिल्म्स की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक अनुज सैनी ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म के जरिए अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर को हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया गया है।

फिल्म की रिलीज के बाद जयपुर पहुंची टीम ने प्रशंसकों के साथ समय बिताया। इस दौरान दर्शकों को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने का मौका मिला। कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और प्रशंसकों को उनसे रूबरू होने का अवसर मिला।

23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पहला प्यार दूसरी बार' आधुनिक प्रेम, दोस्ती और रिश्तों में आने वाली दिलचस्प उथल-पुथल की कहानी पेश करती है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसकी युवा अपील, मजेदार संवाद और रिश्तों से जुड़े सहज प्रसंग दर्शकों को कहानी से जोड़ने की कोशिश करते हैं।

फिल्म में युवा कलाकारों की नई टोली के जरिए प्यार और रिश्तों के बदलते स्वरूप को पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित