जयपुर , जुलाई 23 -- राजस्थान के जयपुर में भारत की समृद्ध पाक विरासत को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार से आगामी दो अगस्त तक 'ढाबा डायरीज़ फ्लेवर्स ऑफ द हाईवे' नाम से विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा।

हिल्टन जयपुर अपने ऑल-डे डाइनिंग रेस्तरां औरम में इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा जिसका उद्देश्य देश के प्रसिद्ध हाईवे ढाबों के पारंपरिक स्वाद, देसी आतिथ्य और भारतीय पाक विरासत को एक ही स्थान पर प्रस्तुत करना है।

आयोजकों के अनुसार इसमें पंजाब, राजस्थान, अवध, मध्य भारत और बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय हाईवे ढाबों से प्रेरित व्यंजन बनाये जाएंगे। इस दौरान लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक स्वाद के साथ हाईवे यात्राओं की यादों का भी अनुभव मिलेगा।

इस दौरान लाइव कुकिंग स्टेशन विशेष आकर्षण होंगे और इसके साथ ही प्रत्येक व्यंजन के पीछे की कहानी और उससे जुड़ी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि भी साझा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित