जयपुर , सितंबर 15 -- विनफास्ट के अधिकृत डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में एक नए डीलरशिप का अनावरण किया।
राजस्थान में वेलोसिटी फिनट्रस्ट के यह जयपुर में तीसरे शोरूम की शुरुआत है। जिसका उद्घाटन विनफास्ट इंडिया के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सेल्स एवं नेटवर्क डेवलपमेंट) सुदीप्ता घोष ने किया। इस अवसर पर वीएसटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के प्रबंध निदेशक विकास यादव भी मौजूद थे।
श्री घोष ने बताया कि विनफास्ट वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लीमो ग्रीन के साथ एक विविध इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो तैयार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2029 तक मुफ्त चार्जिंग, तीन साल की मुफ्त मेंटेनेंस, सात साल की वाहन वारंटी, दस साल की बैटरी वारंटी, 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित बायबैक और आईसीई से ईवी में बदलाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विनफास्ट कारों की कीमत 18.19 लाख रुपये से शुरू होती है, जो ग्राहकों को अलग-अलग सेगमेंट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्प उपलब्ध कराती है।
श्री घोष ने कहा कि कंपनी का मुख्य फोकस मजबूत बिक्री और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ-साथ पूरे ईवी चार्जिंग सिस्टम को बेहतर बनाने पर है। जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, बेहतर ग्राहक सेवा, उच्च गुणवत्ता वाला इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार सपोर्ट देने का वादा करते हैं ताकि ईवी को अपनाने की रफ्तार तेज हो सके। उन्होंने कहा कि जयपुर में लोग अब पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह नई सुविधा भारतीय ईवी ग्राहकों के लिए एक आधुनिक और तकनीक से जुड़ी जगह है, जहां उन्हें बेहतरीन उत्पाद, शानदार आराम और खरीदारी के बाद भी पूरी निश्चिंतता मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित