जयपुर , फरवरी 17 -- राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जयपुर में प्रदर्शन किया और इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की।
राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता 22 गोदाम स्थित सहकार भवन पर एकत्रित होकर रैली के रूप में विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। बाद में भीड़ के आगे बढ़ने के प्रयास एवं उसे नियंत्रित करने के लिए पानी बौछारे की गई।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा और सरकार को जवाब देना पड़ेगा।
प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित