जयपुर , अक्टूबर 03 -- राजस्थान में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मानविकी सभागार में हुआ। कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की ।

प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की 50 से ज्यादा टीमें शामिल हो रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दो प्रारंभिक दौर के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित