जयपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम रामलीला मैदान में 51 फीट का रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जायेगा।

इससे पहले श्री सनातन महोत्सव समिति जयपुर के तत्वावधान में रामलीला मैदान में जारी रामलीला महोत्सव के तहत सोमवार को रामलीला मंचन में रावण अंगद संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही कुंभकरण वध की लीला भी प्रस्तुत की गई वही मेघनाथ और लक्ष्मण युद्ध का भी मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला के कलाकारों का अभूतपूर्व अभिनय ओर भावुक लीलाओं ने दर्शकों का मन प्रफुल्लित कर दिया।

इस अवसर पर समिति की संरक्षक एवं जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद थी। गत 11 अक्टूबर से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है और मंगलवार को भी शाम सात बजे इसका मंचन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित