जयपुर , नवंबर 07 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर हर्षोल्लास, उत्साह एवं आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भगवान गणेश कीपूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, अपूर्वा सिंह, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी, विधायक गोपाल शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिध एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताऔं ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। इसके बाद आतिशबाजी की गई।
इस दौरान श्री राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य की विजय और अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान एवं प्रकाश की ओर अग्रसर होने का पर्व है। यह पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये, ऐसी मंगलकामना है। राष्ट्रीय संकल्प की सिद्धि में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है। हमें राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक कार्य में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी होगी। आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना हमारा सामूहिक दायित्व है वहीं देशभक्ति, राष्ट्रीय चरित्र और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना भी उतना ही आवश्यक है। हमें इस दीपोत्सव पर संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एक जागरूक, सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देंगे। इसी से हमारा लोकतंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा विकसित भारत का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया है वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने निकाय चुनावों में ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित