जयपुर , अगस्त 24 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को मौसम में आये अचानक बदलाव से अपराह्न में बरसात हुई और तेज गर्मी और उमस से लोगों राहत महसूस की।

अपराह्न करीब तीन बजे शहर के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट आयी।

सुबह से तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत दी। बरसात के बाद सड़कों पर जगह जगह पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित