जयपुर , अगस्त 08 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार राजधानी जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित