जयपुर , अगस्त 08 -- कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से तेजी से आये बदलाव को राजस्थान के व्यापार समुदाय तक सहज, व्यवहारिक और प्रभावी रूप में पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को "एआई व्यापारम् 2026" संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
राइट कोड सोसाइटी द्वारा तथा मार्कनप्रे के सहयोग से राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित इस महत्वपूर्ण बिजनेस और तकनीकी संगोष्ठी में राजस्थान के प्रमुख बी2सी व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग प्रतिनिधि तथा विभिन्न व्यापार मंडलों एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और डॉ. आदित्य नाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस पहल की पृष्ठभूमि गत 31 मई को जयपुर में आयोजित "राजस्थान एआई समिट 2026" की सफलता से की गयी थी। इस आयोजन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं, भविष्य की तकनीकों तथा समाज और अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को व्यापक मंच प्रदान किया गया। इसी विचारधारा को अब सीधे व्यापार और उद्यमिता से जोड़ते हुए "एआई व्यापारम् 2026" के माध्यम से एक नया अध्याय शुरू किया जा रहा है जहां एआई केवल तकनीकी चर्चा का विषय नहीं, बल्कि व्यापार की विृद्धि, दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और भविष्य की रणनीति का व्यावहारिक माध्यम बन सकता है।
इस संगोष्ठी का मूल उद्देश्य व्यापारीयों को एआई फ्रेंडली से एआई एमपॉवर्ड बनाना है। व्यापारियों को यह समझाना है एआई केवल बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों एवं विशेषज्ञों तक सीमित विषय नहीं है। छोटे और मध्यम व्यवसायों से लेकर स्थापित व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक एआई का उपयोग कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस, एक्सपेंस कंट्रोल, वर्क एफिशिएंसी और बिजनेस एक्सपेंशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जोर दिया कि परंपरागत व्यापारिक अनुभव और आधुनिक एआई टेक्नोलॉजी के बीच सार्थक सामंजस्य स्थापित कर व्यवसाय को अधिक सक्षम, कॉम्पिटिटिव और फ्यूचर रेडी के अनुरूप कैसे बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जयपुर एवं राजस्थान के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारी, उद्यमी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर उपस्थित होकर एआई के माध्यम से व्यापार में उत्पन्न हो रही नई संभावनाओं, चुनौतियों और व्यवहारिक उपयोग पर विचार-विमर्श किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित