उदयपुर , सितम्बर 02 -- राजस्थान में आबकारी विभाग ने जयपुर में अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जयपुर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 20 पेटियों में 198 बोतल जब्त की गयी, जबकि आदर्श नगर राजापार्क में रिहायशी मकान से भी विभिन्न ब्रांड की 20 बोतलें बरामद की गयी। इस सिलसिले में आरोपी दीपक विश्नोई गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इसी प्रकार पाली जिले में बरेली एक्सप्रेस रेलगाड़ी से बीआईओ मदिरा की 54 बोतल जब्त की गयी। हनुमानगढ़ के सूरेवाला, पन्नीवाली, फतेहपुर में 500 लीटर वाॅश और दो कच्ची भट्टियां नष्ट की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित