जयपुर , अप्रैल 24 -- उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित धानक्या स्टेशन यार्ड में समपार फाटक पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लेने के कारण पांच मई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित एवं पांच मई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा अजमेर तक संचालित होगी और यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा पांच मई को जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी और यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी तरह गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो तीन और 13 मई को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रींगस-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

इसके अलावा गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा पांच मई को अजमेर से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा पांच मई को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा पांच मई को अजमेर से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित