जयपुर , फरवरी 23 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर बार संघ के अध्यक्ष सोमेश चन्द शर्मा और महासचिव उमेश चौधरी सहित नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सत्र न्यायालय की मूलभूत आवश्यकताओं के विस्तार पर सहमति भी व्यक्त की।
कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार उपमन, शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और बार संघों के कई पूर्व वर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जयपुर बार संघ की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी और इसे "मदर बार" भी कहा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित