जयपुर , सितंबर 13 -- राजस्थान में नगर निगम जयपुर चुनाव में वार्ड संख्या 62 के 23 खंड में पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं और अपराह्न चार बजे तक 71 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शांतिपूर्वक शुरु हुआ और अपराह्न चार बजे तक मतदान 71.37 प्रतिशत तक पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित