जयपुर , सितंबर 13 -- राजस्थान में नगर निगम जयपुर चुनाव में वार्ड संख्या 62 के 23 खंड में पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं और पूर्वाह्न 11 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका हैनिर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शांतिपूर्वक शुरु हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
पुनर्मतदान सायं छह बजे तक चलेगा जिसमें 567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 306 पुरुष मतदाता और 281 महिला मतदाता शामिल हैं। शुक्रवार को इस मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में अंकित 110 मतदाताओं के मतदान करने के कारण यहां पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित