जयपुर , सितंबर 13 -- राजस्थान में नगर निगम जयपुर के चुनाव में वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 में रविवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शांतिपूर्वक शुरु हुआ।
निर्वाचन विभाग के अनुसार पुनर्मतदान सायं छह बजे तक चलेगा जिसमें 567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 306 पुरुष मतदाता और 281 महिला मतदाता शामिल हैं।
पुनर्मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी हुई हैं और शांतिपूर्ण मतदान जारी हैं और कोई अप्रिय खबर नहीं हैं। शुक्रवार को हुए इस मतदान केन्द्र पर हुए मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में अंकित 110 मतदाताओं द्वारा मतदान कर दिए जाने के कारण यहां पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित