जयपुर , सितंबर 25 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर नगर निगम के महापौर पद के चुनाव के लिए मतदान जारी हैं और इस दौरान कांग्रेस नेताओं के प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों ने निगम परिसर में धरना शुरु कर दिया हैं।
महापौर के लिए मतदान शुक्रवार सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुआ और शांतिपूर्वक चल रहा है लेकिन मतदान के दौरान प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रवेश व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जबकि कांग्रेस से जुड़े लोगों को रोका जा रहा हैं।
इसके बाद विधायक रफीक खान एवं कांग्रेस के अन्य नेता एवं पार्षद निगम परिसर में धरने पर बैठ गये। मतदान अपराह्न दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी। उल्लेखनीय हैं कि 150 सीटों वाले जयपुर नगर निगम में भाजपा को बहुमत प्राप्त हैं और उसके 78 पार्षद हैं जबकि कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित